पूर्व YouTube सीईओ सुसान वोज्स्की का निधन, Google सीईओ ने जताया शोक
पूर्व YouTube सीईओ सुसान वोज्स्की का निधन हो गया है, इस खबर की पुष्टि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने की है। वोज्स्की ने YouTube की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसे वैश्विक स्तर पर विकसित करने में काफी योगदान दिया। वह 2014 से 2023 तक YouTube की सीईओ रही। उनके निधन से पूरा टेक उद्योग शोक में है।